*राकेश मिश्रा की रिपोर्ट*

बिलासपुर….. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज करते हुए बाजी मारी। अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर गौतम खेत्रपाल ने 500 से अधिक मत प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल की। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर श्रीमती मांडवी भारद्वाज निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी ने भारी मतों से जीत दर्ज की, जबकि सहसचिव (पुरुष) पद पर विजय कुमार साहू और सहसचिव (महिला) पद पर आस्था शुक्ला विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर आशापुरन सिंह भाटिया को अधिवक्ताओं का समर्थन प्राप्त हुआ।

85.54 प्रतिशत मतदान…. दो वर्षीय कार्यकाल (2026-2028) के लिए 12 फरवरी को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 85.54 रहा, जो बार एसोसिएशन के चुनाव इतिहास में उल्लेखनीय माना जा रहा है। मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई और देर रात अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ परिणाम पूर्ण हुए। 17 पदों के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में…..इस चुनाव में 17 पदों के लिए कुल 61 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। अध्यक्ष पद के लिए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और रजनीश सिंह बघेल के बीच मुकाबला था। अन्य निर्वाचित पदाधिकारी….
ग्रंथालय सचिव पद पर राहुल कुमार मिश्रा विजयी हुए। क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (पुरुष) पद पर अमन पांडे तथा (महिला) पद पर प्रज्ञा पांडे ने जीत दर्ज की।
कार्यकारिणी सदस्यों में अभिषेक पांडे को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। उनके साथ त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा और उज्जवल चौबे निर्वाचित हुए। महिला वर्ग में दीप्ती तिवारी और लक्ष्मीन कश्यप ने जीत दर्ज की। सहयोगी अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी अधिवक्ता जुगल किशोर पांडे, योगेश मुदलियार, फूलचंद साहू और संदीप साहू की भी सक्रिय भूमिका रही। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार भवन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी और आगामी कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा बार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

*समाचार के लिए संपर्क करें….9827171483*

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *