
यह क्या है? यह चोम्बू है
‘चोम्बू’ का कन्नड़ में मतलब होता है एक ख़ाली लोटा. आज नरेंद्र मोदी कर्नाटका में थे.
सुबह कर्नाटका के अख़बारों के पहले पन्ने पर बड़ा सा चोम्बू छपा था. जैसे नरेंद्र मोदी के खोखले ख़ाली वादे वैसे ही बड़ा सा ख़ाली खोखला चोम्बू
मज़े की बात यह है कि मोदी जी का चोम्बू से सीधा सामना मंच पर ही हो गया.
आज इसी चोम्बू के साथ कर्नाटका कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और “BJP चोम्बू सरकारा” के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी किया
कर्नाटका ने 100 रुपये टैक्स देकर, सिर्फ़ 13 रुपये मिलने पर अपना हक़ माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने सूखा पड़ने पर 17,901 करोड़ माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने 15वें फाइनेंस कमीशन से 62,000 करोड़ माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने भद्रा डैम का 6000 करोड़ माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने यूनियन बजट में अनाउंस हुआ बेंगलुरु का पेरिफेरल रोड माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने सबके अकाउंट में 15 लाख माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने 2 करोड़ सालाना रोज़गार माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने सस्ता पेट्रोल डीजल माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
कर्नाटका ने किसानों की दोगुनी आय माँगा – मोदी ने दिया चोम्बू
अब इस चुनाव में कर्नाटका की 6.5 करोड़ जनता देगी नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को एक बड़ा सा चोम्बू!