*राकेश मिश्रा की रिपोर्ट*
बिलासपुर। यादव समाज द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 के नौवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। पूरे दिन चले चार रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान में खेल भावना के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी सुंदर नजारा देखने को मिला।

पहला क्वार्टर फाइनल…..पहला मुकाबला विनायक 11 और बजरंग 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन बेहतर रणनीति और सटीक प्रदर्शन के दम पर विनायक 11 ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल……साईं 11 और सुदर्शन 11 के बीच हुए मुकाबले में साईं 11 की टीम शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आई। मजबूत बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के बल पर साईं 11 ने सुदर्शन 11 को पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।तीसरा क्वार्टर फाइनल……बोल बम 11 और संकटमोचन 11 के बीच खेला गया मुकाबला दिन का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला आखिरी क्षण तक सांसें थामे रखने वाला रहा। अंततः बोल बम 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
चौथा क्वार्टर फाइनल……महाकाल 11 और नर्सिंग देव 11 के बीच हुए चौथे मुकाबले में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। संयमित और प्रभावी खेल का प्रदर्शन करते हुए नर्सिंग 11 ने मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति…….

कार्यक्रम में समाज एवं राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पहले मैच के मुख्य अतिथि के रूप में रमेश यदु, रामचंद्र यादव, गोविंद यादव, बुधराम यादव, संतोष यादव, अभिमन्यु यादव, सतीश यादव, राय सिंह यादव, संगीता दुर्गा एवं हर्ष लता मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की सराहना की और इसे समाज में एकता एवं प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम बताया।

यादव प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया है।

*समाचार के लिए संपर्क करें….9827171483*
