बिलासपुर/रिपोर्ट/राकेश मिश्रा….
बिलासपुर में आयोजित विधि खेल महोत्सव 2026 (सेशन 4) के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकसे कॉलेज मैदान में 26 मार्च से 29 मार्च तक रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले सेमीफाइनल में गुरु घसीदास कॉलेज ने डीपी कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं 28 मार्च को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज ने एलसीआईटी कॉलेज को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता योगेश मुदलियार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से युवाओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा, जिसमें गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी और कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। खेल प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

