बिलासपुर। शहर के कुड़ूदंड स्थित गायत्री मंदिर चौक के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
आग लगने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तुरंत प्रभावित हो गई, जिससे कुड़ूदंड और आसपास के मोहल्लों में अंधेरा छा गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी होगी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग से ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान पहुंचा है। मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद से स्थानीय रहवासी चिंतित हैं और बिजली विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483
