युनुस मेनन रतनपुर

बिलासपुर।बिलासपुर जिले के खूंटाघाट डैम में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। जहां मछली पकड़ने के लिए दो मछुवारे जलाशय में गए थे। तभी मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवाएं चलने लगी। और मछुवारों की नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसमें राहुल कैवर्त और पंकज कैवर्त सवार थे। किसी तरह से राहुल तो बच गया लेकिन पंकज लापता है। रतनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। वहीं लापता मछुवारे की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

नाव समेत लापता हुआ युवक

खुंटाघाट जलाशय में आसपास के मछुवारे मछली पकड़ने आते हैं और यही उनकी आमदनी का जरिया है। परिवार पालने के लिए मछली पकड़ने का काम करते है। लेकिन आज शाम तेज हवाओं ने मछुवारों की नाव डूबा दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *