बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका माता-बहनों का श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में महिलाओं के समाज और परिवार में योगदान की सराहना की गई।

इस दौरान रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण और सेवा भावना के कारण समाज के निचले स्तर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच पाता है। महिला दिवस के अवसर पर उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर के साथ कई समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें वरिष्ठ समाजसेवक शिवा मुदिलियार, हरीश तिवारी, रामू शुक्ला, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, विजय दुबे, चंद्रहास केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, संजय दवे, संगीत मोइत्रा, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, बबलू केसरवानी, अजय तिवारी, संतोष चौहान, संदीप मिश्रा, गुड्डू चंदेल, राजेन्द्र विष्ट, राजेश साहू, विजय तिवारी, छोटू बर्डे, विक्की नानवानी, राजेश जोसेफ, मुकेश दुबे, राज चौहान, संजय शुक्ला, सनी चौहान, अजय गोस्वामी, राजा यादव, शिवा मिश्रा, यश सिंह, पप्पु विष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483
