रिपोर्ट…राकेश मिश्रा..
बिलासपुर में आयोजित विधि खेल महोत्सव के चौथे संस्करण का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी और कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज के बीच खेला गया। मैच में गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में ही 91 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की जीत में प्रत्यक्ष शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 47 रन बनाए और टीम को विजय दिलाई। उन्हें फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राहुल यादव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णेन्दु कुमार भट्ट, अनुराग वाजपेई, रवि पांडे, कमल किशोर सिंह, नूपुर पाल, विनोद आंचल, योगेश मुदलियार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन में  जितेंद्र सिंह, अभिजीत सोनी, अनुराग प्रधान, दृष्टि चंद्र सहित कॉलेज के अन्य साथीगण भी मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *