
शत प्रतिशत मतदान, देश हित में मतदान – भा.म.सं. ने किया आह्वान
भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के जिला पदाधिकारियों और सभी अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों की विशेष बैठक 23 अप्रेल को स्थानीय राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय नेहरू चौक में संपन्न हुआ। उपरोक्त बैठक में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर विभाग प्रमुख श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री श्री सुरेश तिवारी, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी श्री गिरजा शंकर आचार्य, स्ट्रीट वेंडर प्रभारी श्रीमती पुष्पा वैष्णव, भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के जिला मंत्री श्री संजय तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश पांडेय , प्रदेश सचिव श्री प्रकाश सिंह, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमेश द्विवेदी जी, श्री सोमवार जी, हिन्दी माइंस मजदूर संघ के महामंत्री श्री पृथ्वी सहगल,एस ई सी एल से श्री सत्येंद्र कुमार , श्री गौरव जी, श्री दिनेश तिवारी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने आह्वान किया कि आगामी आम चुनाव में सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि शत प्रतिशत मतदान एवं देश हित में मतदान अवश्य करेंगे तथा इसके लिए सभी अनुषंगी संगठन इसके लिए बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक करेंगे।इसके उपरांत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ के सत्तर वें स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का सुझाव दिया। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री श्री सुरेश तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव के साथ ही भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति के विषयों से जिला पदाधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री श्री संजय तिवारी ने किया। अंत में बैठक की अध्यक्षता करने वाले हिर्री माइंस खान मजदूर संघ के महामंत्री श्री पृथ्वी सहगल जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन उपरांत आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
