

लायंस क्लब वसुंधरा ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद
लायंस क्लब सेवा गतिविधि के अंतर्गत बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया इसके अंतर्गत सत्य इंदिरा फाउंडेशन एनजीओ द्वारा भेजे जा रहे पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कोष में 4100रू की सहयोग राशि भेजी एवं बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए मानवता के नाते घर से एकत्रित किए हुए कपड़े एवं खाद्य सामग्री भेजी गई
बारिश के मौसम में जगह-जगह बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से कई जगह अत्यधिक मदद की आवश्यकता होती है इसी को ध्यान में रखते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लायंस क्लब वसुंधरा का यह प्रयास रहा जिसमें अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी का सहयोग रहा सचिव अर्चना तिवारी एवं कोषाध्यक्ष विनीता मिश्रा ने अपनी सहमति दी क्लब के वरिष्ठ सदस्य एलसीआइएफ चेयर पर्सन सलमा बेगम ,मार्केटिंग चेयरपर्सन चांदनी सक्सेना, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर मंजू तिवारी, उपाध्यक्ष मंगला देवरस, हंसा सेलारका ,डि, चेयरपर्सन सुधा परिहार, एवं शोभा त्रिपाठी, सावित्री जायसवाल, सुजाता मिश्रा, मंजू मिश्रा, उषा मुदलियार, मंगला कदम , रत्ना खरे ,मंजुला शिंदे, शोभा चाहिल ,गायत्री कश्यप ,साधना दुबे, शारदा कश्यप एमजेएफ संजना मिश्रा, सीता तिवारी, प्रीती खरे ,किरणबाजपेई सभी ने मदद के लिए दी गई राशि एवं इस सराहनीय,कार्य की प्रशंसा की

