




लायंस क्लब वसुंधरा ने दी वृद्ध आश्रम मेंसेवाएं
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर जैन सर के सिग्नेचर एक्टिविटी वृद्धावस्था देखभाल के अंतर्गत वृद्ध आश्रम राजकिशोर नगर माता रानी की कुटिया में सेवा गतिविधिकी
अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी जी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर माता रानी की कुटिया राजकिशोर नगर वृद्ध आश्रम में दो फुल साइज की दरी का वितरण किया यह सेवा कार्य उनकी जरूरत को देखते हुए किया गया ताकि ठंड के मौसम में एवं किसी मनोरंजन कार्यक्रम करने हेतु उन्हें विशाल दरी की जरूरत थी उनकी जरूरत को पूरा करने हेतु यह सेवा कार्य किया गया इसके साथी वृद्ध आश्रम परिसर में फलदार एवं फूलदार छायादार वृक्षों का भी पौधा रोपण किया गया जिसमें बादाम के और फूलदार पौधे लगाए गए स्वास्थ्य की दृष्टि से देखते हुए सभी वृद्ध जनों को फलों का भी वितरण किया गया जिसमें पांच दर्जन केले और 10 किलो आम वृद्ध आश्रम में वितरित किए गए इस कार्य के लिए अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी जी एवं संजना मिश्रा जी ने अपना सहयोग दिया कार्यक्रम बहुत ही आनंदपूर्ण एवं सोहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ इसके साथ ही अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी जी ने उपस्थित हुए सभी सदस्यों को स्वल्पाहार एवं भेंट स्वरूप स्टील के डिब्बे भी बांटे
विशेष उपस्थिति रही अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में सचिव अर्चना तिवारी मंगला कदम सलमा बेगम गायत्री कश्यप संजना मिश्रा
सेवा गतिविधि के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण गतिविधियां की गई 1/दरीका वितरण मानव सेवा के अंतर्गत
2/पर्यावरण के अंतर्गत व्यक्षारोपण
3/और स्वास्थ्य सेवा हंगर के अंतर्गत फलों का वितरण
वृद्ध आश्रम में 23 वृद्ध जनों की संख्या है





