बिलासपुर। शहर में बुधवार सुबह आयकर विभाग (आईटी) ने दिग्गज कोल कारोबारी प्रवीण झा के ‘फिल ग्रुप’ से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई की शुरुआत सुबह से ही की गई और विभाग की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर जांच में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, आईटी अधिकारियों की टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुख्य कार्यालय, रामा वर्ल्ड स्थित निजी आवास तथा समूह की फैक्ट्रियों और अन्य व्यावसायिक परिसरों में दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई को गोपनीय बनाए रखने के लिए अधिकारियों की गाड़ियों पर ‘SIR (State Investment Research) सर्वे’ टीम का स्टीकर लगाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े कागजातों की सघन पड़ताल कर रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
शहर में इस कार्रवाई को लेकर कारोबारी जगत में हलचल देखी जा रही है। आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

*राकेश मिश्रा की रिपोर्ट *समाचार के लिए संपर्क करें….9827171483*
