समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसू सेना द्वारा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहने हुई सम्मानित
श्री भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव की शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों के साथ-साथ राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने अहम भूमिका निभाई शोभायात्रा में शामिल सभी संगठनों का स्मृति चिन्ह देकर समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसू सेना के द्वारा सम्मान किया गया शोभायात्रा समापन समारोह पर जिन संगठन की पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाए थे उन्हें शोभायात्रा प्रमुख आदरणीय विनय शर्मा आदरणीय रितेश उपाध्याय प्रतीक तिवारी मनीष जी के द्वारा एक साधारण सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया यह सम्मान का कार्यक्रम राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की अध्यक्ष अर्चना तिवारी के घर पर रखा गया जिसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे , संभाग प्रभारी मीनू दुबे, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी ,प्रदेश प्रभारी संगीता शर्मा, सचिव शशि प्रभा पांडे ,कोषाध्यक्ष संजना मिश्रा, जिला प्रभारी नम्रता शर्मा उपाध्यक्ष शशि तिवारी खेल प्रमुख शारदा तिवारी सांस्कृतिक प्रमुख पूर्णिमा मिश्रा प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की प्रमुख वंदना तिवारी, अंजना, नीलिमा तिवारी ,एवं श्वेता पाठक को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सम्मान सभा के अंत में सभी पदाधिकारी ने ब्राह्मण एकता के संदर्भ में चर्चा विमर्श की और सभी ब्राह्मण संगठन को एकजुट होकर विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को आश्वासन दिया और आगे भी सभी संगठन की एकरूपता पर जोर दिया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed