बिलासपुर/रिपोर्ट राकेश मिश्रा…….
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , बेलतरा विधानसभा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहित जयसवाल जी की सहमति से भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में जिला संयोजक एवं सहसंयोजक पदों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र से योगेश मुदलियार को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

योगेश मुदलियार की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त जिला सहसंयोजक ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। योगेश मुदलियार ने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *