
ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 4 मार्च को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई,उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व अर्जुन सिंह जी की बहुत सी यादें बिलासपुर से जुड़ी हुई है, अर्जुन सिंह ने बिलासपुर के विकास के लिए अनेक सौगाते दी ,उन्होंने बिलासपुर में यूनिवर्सिटी खोला,और मानव संसाधन मंत्री बने तो उसे अपग्रेड कर केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये,अरपा नदी में पूल निर्माण, एसईसीएल का मुख्यालय ,अर्जुन सिंह जी एक कुशल राजनेता थे, जिनके एक एक शब्द राजनीतिक चातुर्य का प्रमाण था, इसलिए उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है।अर्जुन सिंह ने पंजाब से आतंकवाद को समाप्त करने में बड़ी भूमिका निभाई ,उन्होंने राजीव-लोंगोवाल ऐतिहासिक समझौता कराया,मानव संसाधन मंत्री के रुप में छात्र हित मे बड़े बड़े फैसले लिए ,जिससे शिक्षा सुलभ हो और एक गरीब बच्चा भी अच्छी शिक्षा पा सके।
संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने कहा कि अर्जुन सिंह एक निर्दलीय विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए ,फिर कांग्रेस में आने के बाद सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए ,मुख्यमंत्री, राज्यपाल,केंद्रीय मंत्री बने, एक समय ऐसा भी आया कि उन्हें पृथक पार्टी बनाई और चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा,अर्जुन सिंह एक कर्मठ राजनेता थे ,जो काम करने में विश्वास करते थे,उनके दरबार सभी के लिए खुला रहता था,उनके राजनीतिक जीवन मे कुछ आरोप भी लगे भोपाल गैस त्रासदी, केरवा डैम ,चुरहट लाटरी कांड पर अर्जुन सिंह जी कभी विचलित नही हुए और एक लक्ष्य के पथ पर चलते रहे।
आज की राजनीति में अर्जुन सिंह जैसे राजनेता विरले होंगे।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,संयोजक ज़फ़र अली, त्रिभुवन कश्यप,माधव ओत्तालवार, विनोद शर्मा,राकेश शर्मा,शिवा मिश्रा,अनिल सिंह चौहान,विनोद साहू, स्वर्णा शुक्ला,सुभाष ठाकुर,राजेश शर्मा,सत्येंद्र तिवारी,मनोज शर्मा,हेमन्त दिघरस्कर, घनश्याम कश्यप, वीरेंद्र सारथी,राजीव साहू,हेरि डेनिएल,मोह अयूब,गौरव एरी आदि उपस्थित थे।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर
