
बिलासपुर, श्री मरीमाई माता पूजा उत्सव का 19 वां वर्ष है और इस वर्ष का माताजी का स्थापना का चौथा दिन है। यह पूजा उत्सव बड़े हर्षोउल्लास एवं आनंदमय वातावरण में रेल्वे परिक्षेत्र कंस्ट्रक्शन कालोनी, दुर्गा पंडाल में 12 मई तक मानाया जायेगा। श्रद्धालुओं द्वारा माताजी के विभिन्न रूपों का दर्शन किया जा रहा है। कल नोकालम्मा माताजी का दर्शन किया गया है और आज शाम 8 बजे महालक्ष्मी माताजी का स्वरूप का पूजा, अर्चना एवं आरती किया जावेगा और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगें।

पूजा उत्सव के अध्यक्ष विजय सिंह एवं सचिव मनोहर राव ने जानकारी दी कि – खड़गपुर से आये मुख्य पुजारी ए सुधाकर राव जी दक्षिण भारती विधि विधान से पूजा, अर्चना एवं आरती करते हैं और साथ में बिलासपुर के पांच बाल पुजारी मुख्य पुजारी का सहयोगी दल बन कर रहते हैं। यह बाल पुजारी पूजा उत्सव तक ब्रह्मचारी रूप में अपना रात दिन व्यतीत करते हैं। पूजा उत्सव तक अपना घर ना जाकर माताजी के मंच में ही रात दिन माताजी के सेवा में रहते हैं। बिना मिर्च मासाला का स्वास्तिक पकवान माताजी का भोग चढ़ाने के बाद यह बाल पुजारी यह पकवान को ग्रहण करते हैं। यह बाल पुजारी अपने पूरे शरीर में हल्दी का लेप लगा रखते हैं और हल्दी लगा हुआ धोती पहनते हैं। सिर में तेल नहीं लगाते हैं, कंघी नहीं करते हैं, जमीन में चटाई बिछाकर सोते हैं और आराम करते हैं पूजा उत्सव तक। इस पूजा उत्सव में खड़गपुर से आये डबली बाजा एवं काली डांस श्रद्धालुओं का आकर्षण केंद्र बना हुआ है। इस पूजा उत्सव में अधिकांश महिलायें उपस्थित होती है और बच्चे और पुरुष भी शामिल होते हैं। खड़गपुर में श्री सोलापुरी माता मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है जो कि बहुत ही प्रसिद्ध है।

8 मई, दिन गुरुवार, समय सुबह 10 बजे ललिता सहस्रनाम का पाठ महिलाओं द्वारा किया जावेगा। यह एक स्तोत्र है जिसमें देवी ललिता के 1000 नामों का वर्णन है.शक्तिवाद में देवी ललिता को सर्वोच्च देवी और ब्रह्मांड की शक्ति के रूप में पूजा जाता है। ललिता सहस्रनाम का पाठ करने से ज्ञान, मुक्ति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है. ललिता सहस्रनाम के पाठ से लाभ चेतना की शुद्धि, निरोगी जीवन, लम्बी उम्र, अकाल मृत्यु भय दूर, मनोकामनाएं पूरी, धन-वैभव की प्राप्ति, मां ललिता की कृपा प्राप्त होती है।
9 मई, दिन शुक्रवार, समय सुबह 8 बजे सुहागिन महिलाओं द्वारा सामूहिक कुमकुम पूजा किया जावेगा। अभी तक 150 सुहागिन महिलायें अपना नाम दर्ज करा चुकी है।

पूजा आरती के बाद लक्की कूपन ड्रा पार्षद एवं एम आई सी मेंबर प्रकाश यादव, बुधवारी बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन छबड़ा, महेंद्र कुमार पटनायक जी, के रामाराव जी द्वारा निकाला गया है। लक्की कूपन ड्रा में किस्मत महिलाओं को माताजी के आशीर्वाद स्वरूप साड़ी दिया गया है जिसमें श्रीमती रेखा, श्रीमती गिरिशा, श्रीमती एम सुधा लक्ष्मी को दिया गया। साड़ी के सौजन्यकर्ता श्रीमती जी कांता रत्नम द्वारा दिया गया है।
लक्की कूपन ड्रा के बाद आये सभी श्रद्धालुओं को महाभोग हलवा वितरण किया गया है। महाभोग के सौजन्यकर्ता रेल्वे कांट्रेक्टर एन के सिंह जी के द्वारा दिया गया है।

यह भव्य पूजा उत्सव को सफल करने के लिए श्री माता पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण जिसमें सर्वश्री विजय सिंह, मनोहर राव, प्रकाश यादव, बी ईश्वर राव, जे गोवर्धन राव, बी श्रीराममूर्ति, कोटा रामाराव, पी डी राव, ए कृष्णा राव, जी श्रीनिवास राव, के रवि, डॉ अजय सिंह, संदीप दास, जगन्नाथ राजू, व्ही मधुसूदन राव, सुमन गुहा, सुनील उपाध्याय, व्ही श्रीनिवास राव, मुकेश राव, राहुल सिंह, टी श्रीनिवास राव, आर व्ही स्वामी, जी रविकन्ना, एस व्ही रमन्ना, पी धर्मा राव, एल राजुलू, जी आदिनारायण, जी शंकर राव, के रामाराव, पी नारायण राव, आर गोविंद राव पटनायक, जी वेनुबाबू, आर श्रीनिवास राव, एम रामुलु, बी वेंकेंट रमना, एल सतीश, डब्बू राव, ए सत्यनारायण, जी तरुण कुमार, जी नवीन कुमार, जी साईं किरण, भास्कर, श्रीनु, प्रवीण, टी रवि, दुर्गा राव, रवि, दीपक एवं अन्य सदस्यगण इस आयोजन को सफल करने में सफल भूमिका निबग रहे हैं।