बिलासपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैंमा नागोई में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित और व्यापक संविधान है, जिसमें देश के समस्त नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और उनके हितों की रक्षा का प्रावधान है। संविधान हमारा अभिमान है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण ही देश को आज़ादी मिली और भारत गणतंत्र बना। हमें इस ऐतिहासिक संघर्ष को सदैव स्मरण रखते हुए संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

समारोह में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि फते लाल सूर्यवंशी, उपसरपंच संजय पांडे, अशोक शास्त्री, कांग्रेस नेता आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, लोकप्रकाश दिवाकर, सुरेश लश्कर, हेमलाल यादव, रामचंद्र यादव, सतीश श्रीवास, प्राचार्य कश्यप, माखन धुरी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया, विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में मुख्य अतिथि श्रीवास ने सभी नागरिकों से संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *