


होली मिलन कार्यक्रम में जूटे भोजपुरी समाज के लोग
रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा
इमलीपारा स्थित भोजपुरी भवन में बिहार के भोजपुरी विनोद हलचल एवं उनके टीम के द्वारा परम्परागत होली गीत एवं चैता का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.जिसमें समाज के सैकड़ो लोग शामिल होकर पारंपरिक संगीत का आनंद लिये.।
इसी कार्यक्रम के तहत बिहार दिवस स्नेह मिलन 2025 के उपलक्ष्य में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, छतीसगढ़ के कार्यक्रम प्रभारी समन्वयक आशुतोष कुमार, शहर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर,भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय ओझा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें.सभी ने बिहार दिवस की एक दूसरे को बधाई दिए
भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय ओझा ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं मंच संचालन लव ओझा के द्वारा किया गया.।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के एन पी शर्मा, सुभास तिवारी, बीएन दुबे, अमरकांत तिवारी,राम प्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, बिहारी चौधरी, मुरारी दुबे, विजय दुबे, बब्लू कश्यप, हरेंद्र तिवारी, ,सीएम सिंह, संतोष ओझा, ओ पी सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, चंद्र किशोर प्रसाद,लझमन यादव, विनोद पाण्डेय, राजीव गिरी, संतोष राय, विनोद सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहें


