हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में देश के बड़े बैंक पंजाब नैशनल बैंक, बिलासपुर मंडल द्वारा मिनी मैराथन, वॉकथन, रस्साकस्सी जैसे विविध खेल आयोजित किये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमडी कॉलेज प्रबंधन के चेयरमैन संजय दुबे, विशिष्ट अथिति पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा व अध्यक्षता प्रमुख जगदीश राय ने की। इस अवसर पर संजय दुबे ने अपने बचपन से पीएनबी की समृद्धि की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओ हेतु उठाये गए कदमों की सराहना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की

कामना की। मंडल प्रमुख ने बैंक की स्थापना से आज तक के विकास में योगदान देने वाले वरिष्ठ स्टॉफ सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संचालन ललित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नागोंराव पुड़के, रामकुमार जायसवाल, मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार, कमल झा, अखिलेश पांडेय सहित समस्त पीएनबी स्टॉफ मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *