


प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मेसतगुरु वार का भोग स्वीकार कराया
परमात्मा और सृष्टि चक्र को जानने से सारे प्रश्न समाप्त हो जाते है: बीके मंजू
बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे परमात्मा को सतगुरु वार का भोग स्वीकार कराया। बीके मंजू ने कहा कि मनुष्य मत के द्वारा परमात्मा के यथार्थ रूप को नही जान पाये। इसी प्रकार सृष्टि की उत्पत्ति को लेकर अनेक शोध हुए और हो रहे है। पर मतभेद कम होने के बजाय बढता जा रहा है। परमात्मा के द्वारा परमात्मा और सृष्टि चक्र को जानने से सारे प्रश्न समाप्त हो जाते है। प्रश्न समाप्त होते ही सदाकाल के लिये खुशी का अनुभव होता है।
आगे कहा कि मै और मेरापन सफलता के मार्ग मे सबसे बडी बाधा है। वाणी से वर्णन करना अलग बात है पर सूक्ष्म रूप मे भी मै और मेरेपन का भाव निरहंकारी अवस्था बनने नही देता। करनकरावनहार परमात्मा है, यह स्मृति नेचुरल हो जाय तो उसे महाबली कहेंगे।


