राजेन्द्र श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री
भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न महासंघों में जिला बिलासपुर से बने अनेक महत्वपूर्ण पदाधिकारी
भारतीय मजदूर संघ के नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्षों में सभी अखिल भारतीय महासंघों का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न होता है जिसमें महासंघ के सभी प्रदेश प्रतिनिधियों की उपस्थिति और भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा की जाती है और आगामी योजनाओं पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाती है तथा अंत में आगामी तीन वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी का विधिवत सर्वसम्मति से गठन किया जाता है।इसके तहत इस वर्ष सभी महासंघों का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न कराया जा रहा है। राजस्थान के बूंदी शहर के महेश्वरी भवन में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ का अधिवेशन दिनांक 26 और 27 अप्रेल को संपन्न हुआ। उपरोक्त अधिवेशन में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिड़ला जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव जी को नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय महामंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर विभाग प्रमुख श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि हमेशा की तरह जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं को विभिन्न महासंघों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है,इससे पूर्व जनवरी में भारतीय रेल मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री का दायित्व भी जिला बिलासपुर के श्री संतोष पटेल को दिया गया है, इसी तरह भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ का अधिवेशन आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में दिनांक 27 और 28 अप्रेल को संपन्न हुआ जिसमें जिला बिलासपुर के हिर्री माइंस के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री पृथ्वी सहगल को फेडरेशन के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया है।बिलासपुर जिले से ही श्रीमती उषा साहू को मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं को महासंघों में महत्वपूर्ण स्थान मिलने से जिला बिलासपुर के विभाग प्रमुख श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, जिला मंत्री श्री संजय तिवारी, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमेश द्विवेदी, श्री राजेश पांडेय, प्रकाश सिंह, श्री नन्दकुमार कुशवाहा, श्री जयप्रकाश दूबे, एनटीपीसी सीपत के श्री अविनाश चौबे, अंकुर धर दीवान, जिला उपाध्यक्ष श्री काशीराव गढ़े, बिजली कर्मचारी संघ के श्री संतोष मिश्रा, श्री मनीष क्षत्री, एस ई सी एल के श्री गिरजा शंकर आचार्य, अनिल दिघ्रस्कर, अरुण सोनी , गौरव सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *