बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित रिहायशी इलाके में 17 फरवरी 2026 की रात हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। अंतरराज्यीय गिरोह के कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर, नकदी, मशरूका तथा घटना में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुनियोजित तरीके से दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार बसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर सोने के आभूषण अपनी कार से घर ले जा रहे थे। राजकिशोर नगर कॉलोनी के पास अंधे मोड़ पर पहले से खड़ी मारुति ईको कार ने उनकी रेनॉल्ट क्विड को जानबूझकर टक्कर मार दी।

कार से उतरते ही बदमाशों ने पिस्टल तानकर संतोष तिवारी के साथ मारपीट की और क्विड कार में रखे चार बैग लूट लिए। बैगों में लगभग —
2 किलो सोने के आभूषण
200 ग्राम तैयार जेवर
350 ग्राम कच्चा सोना
100 ग्राम फाइन गोल्ड
₹3.50 लाख नकद
लेकर आरोपी कार सहित फरार हो गए। जांच में जुटी पुलिस, तकनीकी साक्ष्य जुटाए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिले और रेंज में नाकेबंदी कर विशेष टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान —सीसीटीवी फुटेज तकनीकी विश्लेषण डॉग स्क्वॉड फॉरेंसिक जांच होटलों और बस्तियों की तलाशी की गई। मौके से एक सफेद ईको कार, मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस और हथौड़ा बरामद हुआ। लूटी गई क्विड कार बाद में ग्राम उत्तम और परसही के बीच लावारिस मिली। उत्तर प्रदेश भागे आरोपी, घेराबंदी कर गिरफ्तारी सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर भाग रहे हैं। बिलासपुर पुलिस के इनपुट पर मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 18 फरवरी की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटे गए जेवर और हथियार भी बरामद हुए। बिलासपुर पुलिस की टीम मिर्जापुर पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


रेकी करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
घटना में स्कॉर्पियो वाहन से रेकी करने वाले आरोपी इमरान को भी गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। मास्टरमाइंड अंतरराज्यीय अपराधी
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना विजय लांबा एक शातिर अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उससे अन्य राज्यों में हुई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम
विजय लांबा — उत्तम नगर, दिल्ली
मोनू उर्फ राहुल — गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
विनोद उर्फ बीनू प्रजापति — कोटा, राजस्थान
करीम खान — बरेली, उत्तर प्रदेश
ईरफान अली — टिकरापारा, बिलासपुर
पुलिस टीम की अहम भूमिका इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, पंकज पटेल, उमेश कश्यप, निमितेश सिंह सहित एससीसीयू व थाना सरकंडा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से 24 घंटे के भीतर इस दुस्साहसिक वारदात का खुलासा कर लूट का अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *