बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन इस वर्ष पुलिस लाइन स्थित वृद्धाश्रम में सादगी, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उनके समर्थकों के साथ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते के नेतृत्व में बुजुर्गों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा महिला एवं पुरुष वृद्धजनों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर सुभाष परते ने कहा कि मंत्री नेताम आदिवासी समाज के पुरोधा और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उनका जन्मदिन प्रतिवर्ष सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है, ताकि समाज में सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि मंत्री नेताम की सोच सदैव सरल, जनहितकारी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली रही है। वे लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने और सीधे संवाद में विश्वास रखते हैं। इसी भावना के तहत इस बार जन्मदिन को विशेष रूप से बुजुर्गों के बीच मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम का समापन बुजुर्गों के आशीर्वाद और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *