छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा मंजूलता आनंद की अनुशंसा पर, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई द्वारा सविता महिलांगे को जिला बिलासपुर कांग्रेस सेवादल का महिला शहर जिला मुख्य संगठक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के बाद सविता महिलांगे ने अपनी महिला प्रदेश अध्यक्षा मंजूलता आनंद, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, प्रदेश अतिरिक्त अध्यक्ष संतोष पाण्डेय तथा प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रशासन मनोज वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसका निर्वहन करेंगी। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि महिला कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूत बनाने, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन के विस्तार के लिए सतत प्रयास करेंगी।

सविता महिलांगे ने यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और महिला वर्ग को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएंगी। उनका मानना है कि संगठित और सशक्त महिला शक्ति ही समाज और राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।
