बिलासपुर—स्कूल जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे स्वर्णिम और यादगार समय होता है। व्यक्ति जीवन में चाहे जितनी भी ऊँचाइयों तक पहुँच जाए, मन में यही इच्छा रहती है कि काश वह फिर से अपने स्कूल के दिनों में लौट सके। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने इस अमूल्य समय का सदुपयोग करें और जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित कर अपने विद्यालय, गुरुजनों, माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। उक्त बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मछखंडी स्थित अयूब खान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त कवि मीर अली मीर, शाला संचालक इदरीस खान, जनपद सदस्य विजय गुप्ता, ग्राम सरपंच इंदु सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

स्कूल जीवन का स्वर्णिम समय, इसका सदैव सदुपयोग करें – त्रिलोक चंद्र श्रीवासस अवसर पर विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं द्वारा दर्जनों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। समारोह के दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहित सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में ठाकुर पवन सिंह, चंद्रप्रकाश केसरवानी, लोक प्रकाश दिवाकर, शुभम श्रीवास, मोहन गुप्ता, दुबे जी, धृतलहरे जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शाला परिवार द्वारा त्रिलोक चंद्र श्रीवास के आगमन पर आतिशबाजी एवं पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
