बिलासपुर। होली पर्व के अवसर पर शराब दुकानों को बंद रखने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिवसेना ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि होली जैसे प्रमुख त्योहार पर शराब बिक्री से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और अप्रिय घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में नशे के कारण शहर में लूट, चोरी, मारपीट, चाकूबाजी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में होली के दिन शराब दुकानें खुली रहने से हालात और बिगड़ सकते हैं तथा जनहानि जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने सरकार से होली के दिन शराब दुकानें खोलने के कथित निर्णय को वापस लेने और त्योहार के दौरान पूर्ण रूप से बंद रखने की मांग की है।
ज्ञापन में प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह चौहान, प्रदेश सचिव संतोष कौशल, जिला प्रमुख मुकेश देवांगन, पूर्व जिला प्रमुख नवीन यादव, कामगार संभाग अध्यक्ष राधे खांडेकर, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशिक, महिला सेना अध्यक्ष रेवती यादव सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483
