बिलासपुर। संभाग श्रीवास समाज एवं क्रिकेट आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीवास प्रीमियर लीग (एसपीएल) का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास उपस्थित रहे। उनका ढोल-ताशा, आतिशबाजी और पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री श्रीवास ने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य जिससे समाज का नाम रोशन हो, लोग गौरवान्वित और एकता के सूत्र में बंधे, वह भी सामाजिक सेवा है। उन्होंने श्रीवास प्रीमियर लीग के सफल आयोजन को समाज के लिए गौरव का विषय बताया।

फाइनल मैच कोरबा टीम और हाफi बिलासपुर के मध्य खेला गया, जिसमें हाफi बिलासपुर की टीम विजयी रही। विजेता टीम को स्वर्गीय श्रीभंजन प्रसाद श्रीवास की स्मृति में ₹25,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता कोरबा टीम को ₹15,000 नगद व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान पर चकरभाठा की भाई-भाई इलेवन टीम को ₹11,000 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। चतुर्थ स्थान पर रायपुर टीम रही। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कैचर, बेस्ट कमेंटेटर और बेस्ट अंपायर सहित कई अन्य पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने की, संचालन संतोष श्रीवास ने तथा आभार चंद्रमणि श्रीवास ने व्यक्त किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। समारोह में श्रीवास समाज के हजारों लोग एवं शहर के खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *