जिला कांग्रेस सेवादल बिलासपुर (छ.ग.) का महिला शहर जिला मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त हुईं श्रीमती सविता महिलांगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मंजूलता आनंद जी श्री के अनुशंसा पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी भाई देसाई जी के द्वारा श्रीमती सविता महिलांगे को जिला बिलासपुर कांग्रेस सेवादल का महिला शहर जिला मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया, अपनी नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर श्रीमती सविता महिलांगे ने अपने महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मंजूलता आनंद जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण ताम्रकार जी, प्रदेश अतिरिक्त अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय जी, प्रदेश महासचिव एवं (संगठन प्रशासन) श्री मनोज वर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जिस विश्वास के साथ मेरे प्रदेश पदाधिकारीयों ने महिला जिला मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त किये है मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए महिला संगठन विस्तार करूंगी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *