
देश का 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद मोतीलाल गंगवानी के नेतृत्व में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी जन कल्याण मंच पल्लव धर, बसंत पटेल, शंकर मानिकपुरी (उपाध्यक्ष), गजेंद्र निर्मलकर, बल्लू रजक, पूनम सिंह, राकेश सिंह, विजय चिरसागर, स्वर्णकार, अनूप कुमार तांती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, देश की एकता और अखंडता पर प्रकाश डाला।

पार्षद मोतीलाल गंगवानी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

