
मस्तुरी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पप्पू निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, करीब छह महीने पहले आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की थी। 2 जनवरी 2025 को उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने मौसी के घर बुलाया और वहां जबरन दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी ने शादी से इनकार कर पीड़िता को छोड़कर भाग गया।

घटना के बाद पीड़िता अपने मौसी के घर गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद, पीड़िता ने मस्तुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे 9 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है।
