

भाजपा के दिग्गज नेता जितेन्द्र राय देवरीखुर्द मंडल के महामंत्री का अहम दायित्व सौंपा गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णय एंव भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष रवि बारगाह ने भाजपा देवरीखुर्द मंडल के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की नई सूचि जारी कि है।इस बार पार्टी संगठन मे कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री युगल किशोर झा जी को उपाध्यक्ष की अहम दायित्व सौंपा गया।श्री जितेन्द्र राय जी को महामंत्री का अहम दायित्व सौंपा गया है वही पार्टी के दिग्गज नेता श्री बी.पी सिंह जी एवं चन्द्रप्रकाश सूयॉ जी भी को मंडल कार्यसमिति सदस्य की अहम दायित्व सौंपा गया है।संगठन ने कुल 32सदस्यों को अहम दायित्व सौंपा गया।जिसमें मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया।पार्टी संगठन ने युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जगह दी है।जिससे संगठन की जमीनी पकड को और मजबूत किया जा सके।

