दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा बिलासपुर रेलवे जंक्शन के बाहर विगत 6 माह से प्रति सप्ताह मंगलवार, शनिवार भोजन वितरण किया जाता है। निशुल्क भोजन सेवा लगभग 450 से 500 जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन प्रति सप्ताह स्वयं यूथ फाउंडेशन के युवाओं द्वारा परोसा जाता है।
निशुल्क भोजन में दाल, चावल एवं सब्ज़ी मिष्ठान , पूरी स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किया जाता है। दृष्टि यूथ फाउंडेशन के सेवकों द्वारा यह भोजन प्रेम और सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों तक पहुंच कर वितरण किया जाता है।
दृष्टि यूथ फाउंडेशन पिछले 6 महीनों से निरंतर निशुल्क सेवा कार्य में लगा हुआ है।
दृष्टि यूथ फाउंडेशन के विपुल अग्रवाल एवं अनुराग तिवारी ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा धर्म संस्कृति सामाजिक सेवा की ओर अपने दायित्व कर्तव्य को निभाते हुए सही दिशा में कार्य करते रहना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान समय में युवा वर्ग कई बार गलत गतिविधियों और भटकाव का शिकार हो रहा है, ऐसे में सेवा भाव और समाज हित के कार्यों से युवाओं को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।
दृष्टि फाउंडेशन के युवा अपने पॉकेट मनी से एकत्रित राशि के आधार पर सेवा कार्यों का शुरुआत करते हुए सामाजिक सेवा के प्रयास में लगे हैं।


दृष्टि यूथ फाउंडेशन का मूल मंत्र “वॉयस फॉर वॉइसलेस” है। इसी सोच के तहत संस्था न केवल जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कर रही है, बल्कि आने वाले समय में पशु-पक्षी कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी कार्य करने के उद्देश्य से सार्थक पहल की जा रही हैदृष्टि यूथ फाउंडेशन का मानना है कि यदि युवा शक्ति को सेवा, करुणा और मानवता से जोड़ा जाए, तो समाज में एक सकारात्मक और बेहतर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।


दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा भोजन वितरण कार्य में
विपुल अग्रवाल, अनुराग तिवारी, पूरब गुप्ता, शौर्य तिवारी, ईशान अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, आरव राय, निखिल सोनी, विवेक सोनी, अभिषेक अग्रवाल, मानस अरमो, एवं आदित्य सेवा कार्य में सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रहे हैं।यह सभी युवा नियमित पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्यों में युवाओं के जो जुड़ाव हेतु सकारात्मक सेवा कार्य सामाजिक कार्य को लग्न एवं निष्ठा से करने आज के युवाओं से साथ जुड़ने हेतु निवेदन करते हैं।।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed