


प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे परमात्मा को सतगुरु वार का भोग स्वीकार कराया गया
एक परमात्मा ही सदा सच बोलते है, सत्य का परिचय दे सतयुग की स्थापना करते है: बीके मंजू
बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे परमात्मा को सतगुरु वार का भोग स्वीकार कराया गया। बीके मंजू ने कहा कि दुनिया को दुख से मुक्त करने का सत्य ज्ञान सिर्फ एक परमात्मा ही बताते है। सत्य ज्ञान प्राप्त होने के बाद सत्य आचरण भी जरूरी है। जितना परमात्मा को याद करेंगे उतना पाप कटता जायेगा और अतीन्द्रिय सुख अर्थात अपार खुशी का अनुभव होगा।
आगे कहा कि आज साइंस के साधन अल्पकाल के लिये स्वर्ग का अनुभव करा सकते है। किन्तु कितना भी साधन संपन्न हो सदाकाल के सुख का अनुभव नही कर सकते। सबसे बड़ा भय अनिश्चितता का है। एक परमात्मा ही भय से मुक्त सदाकाल की खुशी का अनुभव करा सकते है।
अंत मे सभी ने परमात्मा की याद मे भोग ग्रहण किया।



