राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने किया जस गीत का प्रोग्राम

नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने देवी उपासना के साथ-साथ भजन संध्या का प्रोग्राम रखा यह प्रोग्राम राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की कोषाध्यक्ष संजना मिश्रा जी के घर पर रखा जिसमें सभी ब्राह्मण संगठन की बहने शामिल हुई देवी आराधना के पश्चात देवी जस गीत का रंगारंग प्रोग्राम किया गया जिसमें संभाग प्रभारी मीनू दुबे जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, जिला प्रभारी नम्रता शर्मा, सुषमा पांडे, शशि तिवारी अर्चना शुक्ला साधना दुबे माया बाजपेई,संगीता तिवारी रश्मि लता मिश्रा, उषा, सरस्वती पुष्पा शुक्ला,विनीता मिश्रा, आदि बड़ी संख्या में सभी ब्राह्मण समाज से बहने शामिल हुए रश्मि लता मिश्रा जी ने शानदार देवी जस गीत गाकर वातावरण को भक्ति मय किया मीनू दुबे एवं शशि तिवारी ने देवी मां की आराधना एवं देवी गीत से भक्ति मय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ समय-समय पर धार्मिक आयोजन सांस्कृतिक प्रोग्राम बैठक एवं मिलन समारोह सभी ब्राह्मण समाज की बहनों को लेकर करता आ रहा है जिसका की मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण संगठन को मजबूत बनाना राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे जी ने कार्यक्रम के सुचारू रूप से संपन्न होने की बधाइयां दी एवं नवरात्रि पर्व की सभी ब्राह्मण बहनों को शुभकामनाएं दी और संगठन से जुड़ी सभी बहनों से यह अनुरोध किया और आश्वासन लिया की समाज का कोई भी प्रोग्राम होता है तो बड़ी संख्या में सभी बहने उसमें भाग लेकर उसे कार्यक्रम को संपन्न कारण भजन संध्या के पश्चात संजना मिश्रा जी के द्वारा भोग प्रसाद के साथ-साथ स्वलपाहार हार के पैकेट भी दिए गए मीनू दुबे एवं अर्चना तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस सुंदर कार्यक्रम के लिए सभी कोशुभकामनाएं दी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *