




शीर्षक 01 इस रक्षा बंधन पर भारतीय सेना को छत्तीसगढ़ से पहुंचाईं गई 12 लाख 21 हजार राखियां।
शीर्षक 02 कारगिल विजेता व् परमवीर चक्र धारक रेजीमेंट “18 ग्रेनेडियर्स ” ने किया “सिपाही रक्षासूत्र” का स्वागत, रक्षा राज्य मंत्री और उप-सेनाध्यक्ष ने ससम्मान ग्रहण किया 12 लाख 21 हजार सिपाही रक्षासूत्र।
शीर्षक 03 रक्षाबंधन 2025 में फिर से छत्तीसगढ़ की मिट्टी से 12 21 हजार भारतीय सैनिकों को तिलक कर भेजे गए सिपाही रक्षासूत्र, रक्षा राज्य मंत्री और उप-सेनाध्यक्ष ने ससम्मान किया ग्रहण। टाइगर हिल की विजेता परमवीर चक्र धारक 18 ग्रेनेडियर्स ने किया भव्य स्वागत।
दिल्ली। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” (पूर्व सैनिक महासभा) के अभियान “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” इस वर्ष छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाते हुए फिर से 12 लाख 21 हजार भारतीय सैनिकों को अपने मिट्टी से तिलक कर दिया है। और आज बिलासपुर वापस पहुंचा है। 6 अगस्त 2025 को 12 लाख 21 हजार रक्षासूत्र भारतीय सेना मुख्यालय को ससम्मान समर्पित किए गए हैं ।
दिनांक 3 अगस्त को जब यह अभियान छत्तीसगढ़ से लगभग 12 लाख 21 हजार सिपाही रक्षासूत्र लेकर दिल्ली पहुंचा। तब वहां पर सेना मुख्यालय द्वारा 18 ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट को ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र के स्वागत की जिम्मेदारी मिली , एवं उन्होंने सिपाही रक्षा सूत्र का भव्य स्वागत किया। और यह बड़े गर्व की बात है कि 18 ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट वही रेजीमेंट है जिसने कारगिल युद्ध के समय टाइगर हिल पर विजय प्राप्त की थी और कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव को “परमवीर चक्र” इसी युद्ध के लिए मिला था। ग़ौरतलब
कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” के प्रमुख सम्माननीय संरक्षक भी हैं।
18 ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट के भव्य स्वागत के बाद दिनांक 6 अगस्त 2025 को रक्षा मंत्रालय, सेना भवन के साउथ ब्लॉक में,भारत के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी एवं रक्षा मंत्रालय के सर्वोच्च प्रतिनिधियों के रूप में
भारत के रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ जी
एवं सेना की ओर से
रक्षा प्रमुख (CDS) जनरल अनिल चौहान परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल
एवं थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी , परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल जी और भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए
भारत के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल उपस्थित रहे।
माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी एवं
उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने रक्षा मंत्रालय एवं सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़े ही सम्मान के साथ सभी 12 लाख 21 हजार “सिपाही रक्षासूत्रों” को ग्रहण किया।
एवं आश्वासन दिया कि इन्हें सेवा की सभी शाखाओं में सेना के विद्युत तंत्र से रक्षाबंधन तक सैनिकों तक पहुंचा दिया जावेगा।
“ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र”2023 से अब तीसरे साल तक तक लगभग 27 लाख 92 हजार सिपाही रक्षासूत्र पहुंच चुका है। और लगभग उतने ही 28 लाख सैनिकों को भारत की मिट्टी से तिलक कर चुका है।
वर्ष 2023 में 6.71 लाख ”सिपाही रक्षासूत्र” ,
वर्ष 2024 में 9 लाख एवं
वर्ष 2025 में 12 लाख 21 हजार ”सिपाही रक्षासूत्र पहुंचकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इस पूरे अभियान में किसी भी सामाजिक संस्था या व्यक्ति से सीधे अनुदान नहीं लिया गया है। पूरे अभियान का लगभग 20% जो रहने,भोजन एवं डीजल की व्यवस्था के रूप में कुछ सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने की है। अभियान के खर्च का 10% पूर्व सैनिक एवं कोरबा जिले के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह जी ने एवं शेष 70% पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह राणा जी ने अपने पेंशन के पैसों से की है। उपरोक्त संबंध प्रश्न में साक्ष्यों के साथ सादर आमंत्रित हैं।
आयोजक पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” के साथ मुख्यतः “सिपाही शक्ति” (सैन्य मातृशक्ति), पूर्व सैनिक महासभा के सभी 16 पूर्व सैनिक संगठन संगठन, सभी सामाजिक संगठन, भारतीय जनता पार्टी सैन्य प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़), श्रीमती शालिनी राजपूत जी व् भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (छत्तीसगढ़),जय वंदेमातरम् मित्र मंडल (बिलासपुर), विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन और छत्तीसगढ़ का प्रबल राष्ट्रवादी जनमानस बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम से जुड़ गए है और इसे छत्तीसगढ़ में एक त्यौहार तथा पूरे विश्व में सेना के लिए सबसे बड़े अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
“ऑपरेशन सिंदूर” के शौर्य पर देशवाशियों का सम्मान व प्रेम “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के माध्यम से पहुंच कर हम देश की जनता की भावनाओं को सीधा सेना के शौर्य से जोड़ते हैं। जिससे लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत हो और भारत के वीर सैनिकों शौर्य सम्मान मिले।
यह छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाला अभियान है ,सिर्फ छत्तीसगढ़ से 11 लाख 80 हजार सिपाही रक्षासूत्र एकत्र कर हमने छत्तीसगढ़ का नाम परम राष्ट्र भक्तों में लिख दिया है,”छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” । बाकी के रक्षासूत्र अन्य राज्यों से मार्ग में प्राप्त हुए हैं ।
एक महत्वपूर्ण बात
इस राष्ट्र व्यापी अभियान की आड़ में बहुत सारे लोगों ने फोटोग्राफी की है, अलग-अलग स्थान पर सिपाही रक्षासूत्र एकत्र तो किए हैं परंतु उस रक्षासूत्रों को उन भावनाओं को अभियान में सम्मिलित नहीं कराया है। अगर आपने भारत के सैनिकों को रक्षासूत्र भेजे हैं तो संग्रहण कर्ता से साक्ष्य के साथ यह आवश्यक पूंछें कि उन्होंने आपके भेजे हुए रक्षासूत्र या आपकी भावनाओं को कहां और किसको हस्तांतरित किया है।
माटी से तिलक भारत माता की ममता और बलिदान हेतु तत्परता का स्वरूप है क्योंकि
“मिट्टी को मां कहते हैं “
उल्लेखनीय है कि “सिपाही रक्षासूत्र” अभियान इस वर्ष 20 जुलाई को छत्तीसगढ़ रायपुर से प्रारंभ होकर , छतरपुर (म.प्र.), ग्वालियर (म.प्र.), धौलपुर (राजस्थान) होता हुआ सेना मुख्यालय दिल्ली पहुंचा है। ”सिपाही रक्षासूत्र” एक चुटकी मिट्टी (तिलक हेतु) और राखी (रक्षासूत्र) से तैयार करके उसके साथ एक पत्र, जिसमे पता/फ़ोन नंबर लिखा जाता है, इसको किसी भी लिफाफा डालकर बंद करके संकलन केन्द्रों में जमा करना होता है। रक्षासूत्रों का एकत्रीकरण प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों, विभागों, सामजिक संगठनों द्वारा किया गया , जिसे सूची व संख्या के साथ 20 जुलाई तक “सिपाही” पूर्व सैनिक महासभा चिह्नित संकलन केन्द्रों पर एकत्र किया गया । 20 जुलाई के बाद संस्थाओं ने ”सिपाही रक्षासूत्र” प्रबंधकों से सम्पर्क कर अभियान मार्ग के प्रमुख स्थल पहुँचाया , इस सिपाही रक्षासूत्र को देशवासियों के अनुकरणीय प्रेम के प्रतीक रक्षासूत्र को सड़क मार्ग से सेना मुख्यालय तक सर सम्मान पूर्व सैनिक संगठन सिपाही कम पूर्व सैनिक महासभा ने पहुंचाया। छत्तीसगढ़ सरकार, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय जी , माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी, माननीय उप मुख्यमंत्री व् गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी , माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी, माननीय संगठन प्रमुख श्री पवन साय जी , केंद्रीय मंत्री माननीय तोखन साहू जी, सांसद माननीय विजय बघेल जी, विधायक व् मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन जी, विधायक व मंत्री माननीय टंक राम वर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व् विधायक श्री किरण देव सिंह जी , बिलासपुर विधायक माननीय अमर अग्रवाल जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी , सभी माननीय राष्ट्रभक्ति जनप्रतिनिधि जो अभियान में सक्रियता से सम्मिलित थे, सभी सम्मिलित शैक्षणिक संस्थान, सभी सामाजिक संगठनों एवं सभी प्रबल राष्ट्र भक्त भारतवासियों को सहृदय आभार के साथ रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
याद रहे,
यह राष्ट्र बना जौहर अग्नि से, कोई धन दौलत से तोले है।
मां शीश मांगती बली जाने को, मन रक्त रक्त ही बोल हैं।
जय हिंद जय हिंद की सेना 🇮🇳
महेंद्र प्रताप सिंह राणा
अध्यक्ष
पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” पूर्व सैनिक महासभा। भारतीय जनता पार्टी सैन्य प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़।




