



केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी का रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज मुख्य शाखा राजयोग भवन में आगमन
10 अगस्त बिलासपुर 2025। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री भ्राता तोखन साहू जी का सेवाकेन्द्र में आगमन हुआ। उन्हें सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी एवं बीके संतोषी दीदी के द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का
आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। स्वाति दीदी कहा कि सुरक्षा अथवा रक्षा का सीधा संबंध मनुष्य के मनमस्तिष्क से है। आज का विश्व असुरक्षित एवं भय से ग्रसित है तथा मनुष्य तनाव ग्रस्त दुखी हुआ अशांत जीवन जी रहा है। रक्षाबंधन पर्व केवल भाई बहन के नाते से ही नहीं मनाया जाना चाहिए। यह तो ईश्वरीय शक्ति संपन्न रक्षा सूत्र है। इससे मानवीय संबंधों की गरिमा स्थापित होती है। जब सभी संबंधों की डोर परमात्म प्रेम एवं निस्वार्थ भाव से जुड़ जाती है,तब स्वयं के साथ दूसरों की रक्षा स्वतः हो जाती है।रक्षाबंधन सभी त्योहारों में अनोखा है, भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को प्रत्यक्ष करने वाला भी है। बीके स्वाति दीदी ने
ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं से अवगत कराया गया। तोखन साहू जी, केंद्रीय राज्य आवास एवं शहरी मंत्री ने ब्रह्माकुमारीज के द्वारा बिलासपुर में किए जाने वाली सेवाओं के प्रशंसा की। साथ ही अमर अग्रवाल जी, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक, संजय अग्रवाल जी, जिला कलेक्टर, हरीश दुहन जी, CMD, SECL, दीपक सिंह बीजेपी जिलाध्यक्ष, डॉ किरण पाल सिंह चावला जी, BNl बिलासपुर साउथ चेयरमैन अरपा रिवर वैली स्कूल,डॉ ओम माखीजा,सुनील छाबड़ा, सचिन यादव जी, प्रेसिडेंट ऑफ़ प्रयास ग्रुप ऑफ़ कम्पनी Tresurer of CETA , राजयोग सेवाकेंद्र में सभी को रक्षा सूत्र बांधकर मुख मीठा कराकर ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। एवं रक्षा सूत्र
बांधकर उनके स्वस्थ दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।
ईश्वरीय सेवा में
बीके स्वाति दीदी
राजयोग भवन, बिलासपुर




