बिलासपुर में आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। एसबीआई कॉलेज मैदान में खेले गए इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें नरसिंह-11 और बोल बम टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मैच नरसिंह-11 और बोल बम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपना पूरा दमखम दिखाया, लेकिन अंततः नरसिंह-11 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर प्रथम स्थान हासिल किया। बोल बम टीम को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
पूरे टूर्नामेंट में बोल बम टीम का प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा। टीम ने सर्वाधिक रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस आयोजन की एक विशेष आकर्षण यादव समाज की महिलाओं के लिए आयोजित शो मैच रहा, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना ने दर्शकों का मन जीत लिया और समाज में खेल के प्रति बढ़ती जागरूकता व भागीदारी को दर्शाया।
आयोजकों के अनुसार, यादव प्रीमियर लीग का उद्देश्य समाज में खेल भावना को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। सफल आयोजन के बाद अगले सीजन को और भव्य बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *