अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वसुंधरा क्लब ने महिला स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया जिसमें डॉक्टर रश्मि बुधिया, एवं डॉक्टर अपर्णा मिश्रा आयुर्वेदिक संस्थान पोंसरा से आमंत्रित किया गया क्लब अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सुधा परिहार के द्वारा डॉ रश्मि बुधिया का एवं डॉक्टर अपर्णा मिश्रा का हंसा सेलारका और रत्ना खरे केद्वारा पुष्प गुच्छ एवं शॉल और उपहार देकर सम्मान किया गया सचिव अर्चना तिवारी एवं प्रथम वाइस प्रेसिडेंट मंगला देवरस जीने महिलाओं का अभिवादन कर कार्यक्रम की शुरुआत की क्योंकि महिला दिवस हम महिलाओं के लिए समर्पित होता है और इस एक दिन को खास बनाने के लिए वसुंधरा परिवार ने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानियों के समाधान हेतु यह सेमिनार रखा जिसमें डॉक्टर रश्मि बुधिया ने महिलाओं के युवा अवस्था से लेकर मां बनने तक के सफर को एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को सभी महिलाओं को अवगत कराया एवं इस बात के लिए भी जागृत किया कि हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ वातावरण दें ताकि वह अपनी शारीरिक समस्याओं को अपने परिवार में शेयर कर सके और अपना ध्यान बेहतर ढंग से रख सके इसके अलावा यूट्रस कैंसर के बारे में भी जानकारी दी गई डॉक्टर अपर्णा मिश्रा ने क्योंकि वह आयुर्वेदिक डॉक्टर है उन्होंने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानियों के अंतर्गत बीपी शुगर कैल्शियम विटामिन डी एवं आयोडीन की कमी को किस तरह से पूरा किया जा सकता है जिससे कि हमें घुटनों के दर्द और जोड़ों के दर्द कमर दर्द पीठ दर्द इन सबसे छुटकारा एवं बचाव के लिए सही जानकारी दी इसके अलावा कार्यक्रम में खुले मंच के द्वारा क्लब एवं अतिथिगण में आए हुए सभी महिलाओं को अपने स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम रखा जिससे कि उन्हें अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का उचित मार्गदर्शन मिल सके क्लब सदस्यों में हंसा सेलारका ,मंजुला शिंदे, शोभा चाहिल, सावित्री जायसवाल, गायत्री कश्यप, साधना दुबे, मंजू मिश्रा, अंबुज पांडे, रेखा गुल्ला, रत्ना खरे, सीता तिवारी उपस्थित होकर सेमिनार का लाभ उठाया कार्यक्रम के पश्चात आभार व्यक्त किया हंसा सेलारका जी, एवं बीओडी मेंबर से रत्ना खरे ने सभी को सल्पाहार के लिए आमंत्रित किया लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा का महिलाओं के स्वास्थ्य सेमिनार का एकमात्र उद्देश्य दैनिक दिनचर्या में आने वाली रोजमर्रा की स्वास्थ्य परेशानियों से छुटकारा दिलाना एवं सभी को इस बात के लिए अवगत कराया गया की एक स्वस्थ लाइफ के लिए पौष्टिक भोजन और व्यवस्थित खान-पान एवं दिनचर्या को अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *