ओवरआल चैंपियनशिप का किताब बिलासपुर जिला क़ो

@ 6वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता

@ छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ का आयोजन

@ 18 जिलों के 545 खिलाडी व अधिकारीयों ने लिया भाग

बिलासपुर । रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बाहतराई स्थित
इंडोर स्टेडियम स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान में।
आयोजित 6वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला प्रथम स्थान
दुर्ग जिला द्वितीय स्थान एवं, तृतीय स्थान रायपुर जिला, चतुर्थ स्थान कोरबा रहा। 6वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों सें कम उम्र के बच्चो में अनुशासन आता है और आत्मरक्षा की कला में निखार आता है। वैसे तो ये खेल है लेकिन खीलाडियो के लिए वरदान से कम नहीं है। वे विपरीत परिस्थिति में अपनी रक्षा कर सकते है। सुरक्षित भारत की दिशा में हमारे प्रधानमंत्री बेहतर काम कर रहे है। चाहे देश को अंदर के मजबुती देना हो या सीमा पर सुरक्षा सभी ओर से देश को मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में फील ग्रुप के चेयरमैन और समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा की खेल के माध्यम से ही सही बच्चे मोबाइल से दूर होकर मैदान से जुड़ है और ये उनके लिए अच्छी बात है उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि270 अंको के साथ बिलासपुर जिला ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता एवं 130 अंकों के साथ रनरअप का किताब दुर्ग जिला रहा साथ ही तीसरे स्थान पर 90 अंकों के साथ रायपुर जिला एवं 80 अंकों के साथ कोरबा जिला रहा है। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय

कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी,
ओलम्पिक एसोसिएशन बिलासपुर के प्रेसिडेंट पंकज तिवारी ने भी बच्चो के मेडल दे उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर टर्नामेट के सफल बनाने में योगदान देने वरिष्ठ रेफरी, चिकित्सक सहित सभी टेक्निकल टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ये टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय रेफरी संतोष श्रीरंगम के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमे बालक-बालिका, प्रेसर, सब जूनियर, कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष वर्ग में 18 जिलों के 545 खिलाडी एवं अधिकारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत,
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी, भागवत कथा आचार्य सुरेंद्र गिरी गोस्वामी जी,प्रेमचंद शुक्ला अमिताब मानिकपुरी, सुशील मिश्रा,, रामप्रताप सिंह, रितेश सिंह, राजकुमार शर्मा, धनीराम यादव,उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रधान पाठक नागेंद्र सिंह ने किया।


रामपुरी गोस्वामी
महासचिव
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed