खैरझिटी में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

खैरझिटी ग्राम में आज तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस खेल आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करना, उनमें अनुशासन, नेतृत्व और खेल भावना का विकास करना है।

इस अवसर पर परसापानी के सरपंच श्री मणिलाल करकटा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संभागीय अध्यक्ष श्री मुकुंद करकटा, ब्लॉक अध्यक्ष श्री रेवोल्यूशन मिंज, युवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह पैकरा सहित क्षेत्र के कई पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को ग्रामीण संस्कृति और युवाओं की ऊर्जा से जोड़ने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि सामाजिक समरसता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों ने सफल आयोजन हेतु सभी जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed