तमनार जनआंदोलन को बदनाम करने की साजिश, दलाल सक्रिय—जनता रहे सतर्क

जनता को उकसाने वाले के ऊपर भी कार्यवाही हो निष्पक्ष जांच की मांग—श्याम गुप्ता

रायगढ़ तमनार क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे जनआंदोलन को बदनाम करने की साजिशें तेज हो गई हैं। 14 ग्रामों की जनता पर्यावरण, आजीविका और स्थानीय हितों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रही थी जिसे घटना के बाद जिला प्रशासन के निरस्त जन सुनवाई करने विश्वास पर आंदोलन को बंद किया गया लेकिन शासन-प्रशासन और जिंदल कंपनी द्वारा समय रहते गंभीरता न दिखाने से स्थिति जटिल होती चली गई। यदि प्रारंभिक चरण में ही जनता को विश्वास में लिया जाता, तो आज तमनार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली साजिशों की नौबत नहीं आती शान्ति जन आंदोलन में जनता को विश्वास में लिए बगैर पुलिस बल पूर्वक कोयला गाड़ियों को निकालना फिर उसी कोयला गाड़ी से ग्रामीण के गंभीर एक्सीडेंट हो जाना एक कारण है जिसमें जनता आक्रोश के बीच आसामाजिक तत्वों के शामिल होना ये साजिश की बू आ रही जो जनता के जनांदोलन के आंतरिक विरोध कर रहे थे ये सब निष्पक्ष जाँच हो जनहित में

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए दलाल सक्रिय हैं, जो भ्रम फैलाकर शांति भंग कराने का प्रयास कर रहे हैं। श्याम गुप्ता ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिनकी भी गलती है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही प्रभावित जनता के साथ खड़े हैं और शासन-प्रशासन से अपील करते हैं कि जनता को तत्काल राहत दी जाए। प्रशासन को चाहिए कि संवाद का रास्ता लागातार जनहित में अपनाए, पारदर्शिता बनाए रखे और जनहित में ठोस निर्णय लेकर तमनार क्षेत्र में शांति और विश्वास बहाल करे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *