


पूज्य गुरुदेव अजय उपाध्याय कर रहे सर्वहिंदू समाज की निःस्वार्थ सेवा, यही है सच्चे अर्थों में हिंदूराष्ट्र – श्याम गुप्ता
भेदभाव और छुआछूत के बिना सेवा ही हिंदूराष्ट्र की नींव: पंडारवा पहाड़ी हनुमान धाम से उठी एकता की अलख
छत्तीसगढ़/शक्ति। सामाजिक कार्यकर्ता, देशभक्त एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता ने शक्ति जिले के ग्राम पंडारवा पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर में विख्यात पर्चा वाले बाबा पूज्य गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज की सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गुरुदेव जिस प्रकार बिना किसी भेदभाव, जाति-पंथ या वर्ग के, सर्वहिंदू समाज की समस्याओं का समाधान और मार्गदर्शन कर रहे हैं, वही सच्चे अर्थों में हिंदूराष्ट्र की परिकल्पना है।
श्याम गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पंडारवा पहाड़ी हनुमान धाम पहुंच रहे हैं। यहां गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज सभी को समान दृष्टि से देखते हुए उनके जीवन की कठिनाइयों का आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक समाधान प्रदान कर रहे हैं। यह सेवा भाव समाज को जोड़ने वाला और सनातन संस्कृति की मूल भावना को साकार करने वाला है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक हिंदू समाज के भीतर आपसी भेदभाव और छुआछूत समाप्त नहीं होगी, तब तक हिंदूराष्ट्र की कल्पना अधूरी और बेईमानी होगी। गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज का कार्य इस दिशा में एक मजबूत संदेश है, जो समाज को एकसूत्र में बांध रहा है।
श्याम गुप्ता ने गुरुदेव को माँ संतोषी और कलयुग के महाबली बजरंगबली हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त संत बताते हुए कहा कि वे सर्व समाज कल्याण के लिए ही धरती पर अवतरित हुए हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मैं जीवन भर गुरुदेव के चरणों में प्रणाम करता रहूंगा, क्योंकि वे सच्ची सेवा के माध्यम से सर्वहिंदू समाज में हिंदूराष्ट्र की अलख जगा रहे हैं।”
यह सेवा, समर्पण और समानता ही हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति है, जो पंडारवा पहाड़ी हनुमान धाम से निरंतर प्रवाहित हो रही है।




