
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होेकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कथा वाचक श्री मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
