महिला मंडल तिफरा–सिरगिट्टी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती दमयंती जी को महिला मंडल मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने उन्हें पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सभी ने इस नियुक्ति के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बेल्हा विधायक माननीय धर्मलाल कौशिक जी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने “धर्म भैया जिंदाबाद” के नारों के साथ धर्म भैया का धन्यवाद किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम में सीपत के पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेई जी तथा आर्य ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व रेलवे मंडल सलाहकार सदस्य पंडित श्याम सुंदर तिवारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी दमयंती जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा माननीय धर्मलाल कौशिक जी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा दमयंती बहन जी का भव्य स्वागत किया गया और विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल तिफरा–सिरगिट्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

एक बार पुनः दमयंती जी को महिला मंडल मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🌸💐

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed