
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने किया सेवा कार्य
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने ब्रह्मा आश्रम कुष्ठ रोगियों की बस्ती गणेश कॉलोनी में जाकर उनके उपयोग की वस्त्रों एवं पानी की सुविधा को देखते हुए मिट्टी के घड़ो का वितरण किया जिसमें संभाग प्रभारी मीनू दुबे ,बिलासपुर जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी, कोषाध्यक्ष संजना मिश्रा के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया आगामी समय में उनकी जरूरत को देखते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की सभी बहनों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए कुष्ठ रोगियों की बस्ती के लोगों को आश्वासन दिया गया एवं आने वाले
समय में अन्य सेवा कार्यों के लिए समाज से जुड़े सभी बहनों की सहयोग की अपेक्षा की गई

