

रेलमंत्री बजट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का ऐतिहासिक प्रदर्शन
रिकॉर्ड बनाने वाले यांत्रिक विभाग पर बोले नीलेश बिश्वास – देशहित का बजट
रेलमंत्री के बजट के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यांत्रिक विभाग ने जनवरी 2026 और वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने रेलवे के परिचालन मानकों को नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया है। बेहतर योजना, आधुनिक तकनीक और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते वैगन अनुरक्षण, मरम्मत और कोच ओवरहॉलिंग में कई नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं।जनवरी 2026 में रायपुर मंडल के भिलाई वैगन कॉम्प्लेक्स ने 1,311 वैगनों का अनुरक्षण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसी माह 1,591 वैगनों का सर्वाधिक रूटीन ओवरहालिंग आउटटर्न दर्ज हुआ, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रायपुर वैगन रिपेयर शॉप ने भी 537 वैगनों का पीरियोडिकल ओवरहालिंग कर नया मासिक रिकॉर्ड कायम किया।वित्तीय वर्ष 2025-26 में यांत्रिक विभाग की प्रगति लगातार बनी रही। वर्ष-दर-वर्ष तुलना में आरओएच वैगन आउटटर्न 11,178 से बढ़कर 15,334 तक पहुँच गया है। रायपुर में वैगन पीओएच 4,733 और नागपुर में कोच पीओएच 397 तक पहुँचना विभाग की दक्षता और तकनीकी उन्नयन का प्रमाण है। एआई आधारित वैगन निरीक्षण और आधुनिक उपकरणों से कार्य समय घटा है, वहीं माल लोडिंग क्षमता बढ़ने से रेलवे की आय और परिचालन क्षमता मजबूत हुई है।इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास ने रेलमंत्री के बजट की सराहना करते हुए इसे देशहित का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला है और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।नीलेश बिश्वास ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रियाएँ भ्रामक हैं। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने 70 साल के इतिहास को देख ले कि क्या कभी ऐसा बजट पेश किया गया था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विपक्ष को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय बजट की सराहना करनी चाहिए, अन्यथा उसका राजनीतिक अस्तित्व और कमजोर होता चला जाएगा।
अश्वनी वैष्णव,,रेलमंत्री
तरुण प्रकाश,,जीएम एसईसीआर बिलासपुर
नीलेश बिश्वास,,प्रदेश अध्यक्ष एनसीपी


