लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार हेतु महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत किया कार्यक्रम

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी सचिव अर्चना तिवारी एवं कोषाध्यक्ष विनीता मिश्रा जी ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एवं उनके स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार रखा जिसमें राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ व्याख्याता शांति सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर से आमंत्रित किया गया क्योंकि महिला दिवस का अवसर भी था इसलिए उनका सम्मान करने के साथ-साथ उनसे महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर एक सेमिनार रखा गया जिसमें उन्होंने महिलाओं को सिलाई कढ़ाई मेहंदी आर्ट और हर्बल गुलाल बनाने की ट्रेनिंग की जानकारी देते हुए सभी को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया , घरों में सब्जियों के बीच से बी बम बनाने एवं बेस्ट ऑफ बेस्ट क्राफ्ट की ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी दीइसके लिए शासन से महिलाओं को किस तरह से सहयोग प्राप्त होता है इसकी जानकारी उन्होंने दी साथी ऐसी महिलाएं जो कि निर्धन परिवार से होते हुए अपने पतियों की नशा मुक्ति से परेशान होकर जिन्होंने आज अपना स्वयं का रोजगार चालू किया इसकी जानकारी भी साझा की
वसुंधरा परिवार के लिए यह जानकारी अमूल्य थी क्योंकि यह एक सेवा
भावी संस्था है और हम हमेशा यह प्रयास करते हैं की सेवा देने के साथ-साथ उस क्षेत्र में भी कार्य किया जाए जहां पर ज्यादा से ज्यादा महिलाएं स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बन सके कार्यक्रम में सुधा परिहार सावित्री जायसवाल गायत्री कश्यप शोभा चाहिल मंजू मिश्रा साधना दुबे सीता तिवारी मंगला देवरस हंसा, मंजुला शिंदे रत्ना खरे, अंबुज पांडेक्लब सदस्यों के साथ-साथ अन्य महिलाएं भी शामिल हुई

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *