लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने लगाए पौधे
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर एक पेड़ स्वयं के नाम को चरितार्थ करते हुए बिल्हा रोड मोह भट्टा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 20 विशाल पौधे रोपे जिसमें बरगद, पीपल ,बिही, जामुन, बेल,आम, एवं अशोक के पौधे लगाए पौधे लाने में सलमा बेगम एवं सचिव मंजू मिश्रा जी का सहयोग रहा उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष संजना मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, उषा मुदलियार,ने पौधा रोपण हेतु सहयोग किया लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा का उद्देश्य शहर से दूर ऐसे क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत पौधे लगाए जाएं जहां पर पौधों का उचित रूप से रखरखाव हो सके अभी तक लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में पौधे लगा रहा है क्योंकि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है सावन मास में पौधे लगाने का यह उचित समय होता है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *