लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा से लायन चांदनी सक्सेना जी ने कराया विशाल भंडारे का आयोजन

डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट हंगर के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की क्लब कोऑर्डिनेटर लायन चांदनी सक्सेना जी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर बृहस्पति बाजार स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें 500 लोग लाभान्वित हुए सभी को खिचड़ी और टमाटर चटनी का वितरण किया गया जिसमें अध्यक्ष संजना मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी, सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, शोभा त्रिपाठी ,सुधा परिहार, सलमा बेगम, उषा मुदलियार अनिमा मिश्रा ,उपाध्यक्ष मंगला कदम, हंसा सेलारका, विनीता मिश्रा ,सीता तिवारी, शोभा चाहिल ,शारदा कश्यप ,किरण बाजपेई,मंजुला शिंदे सभी ने भोजन वितरण में अपना सहयोग दिया डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के साथ-साथ लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने हंगर को अपना स्थाई प्रोजेक्ट भी बनाया है और यह संकल्प लिया है कि हर माह ज्यादा से ज्यादा फूड फॉर हंगर के सेवा गतिविधि की जाएगी जिसमें क्लब के प्रत्येक सदस्य अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया जिसमें लायन सुधा परिहार जी ने पूरे वर्ष हंगर गतिविधि को एवं स्थाई प्रोजेक्ट के रूप में सेवाएं देने का निश्चय किया और क्लब को आश्वासन दिया कि हर माह उनकी तरफ से एक हंगर का प्रोग्राम किया जाएगा
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु लायन चांदनी सक्सेना जी ने क्लब की अपनी सभी बहनों का आभार व्यक्त किया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *