





लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की बीओडी मीटिंग संपन्न हुई
प्रशासनिक गतिविधि के अंतर्गत वसुंधरा क्लब ने मार्च माह की सामान्य सभा एवं समीक्षा बैठक शहर के एक होटल में रखी बैठक का प्रमुख विषय निर्धन कन्या विवाह के विषय में चर्चा विमर्श एवं मेंबरशिप एवं आगामी सत्र की फीस
के बारे में चर्चा विमर्श करना था
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी ने की जिन्होंने अपने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई अभी तक डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त प्रोजेक्ट एवं क्लब प्रोजेक्ट के अंतर्गत वसुंधरा परिवार ने अपनी सभी सेवा गतिविधियों को पूरा किया और सभी सदस्यों को जानकारी दी की वसुंधरा क्लब डिस्ट्रिक्ट में अपने सर्वाधिक गतिविधियों के साथ सर्वप्रथम है आगामी गतिविधियों में निर्धन कन्या विवाह के अंतर्गत क्लब के सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की सचिव अर्चना तिवारी ने विस्तार से सभी सदस्यों को सेवा कार्यों की जानकारी दी एवं आने वाले समय में अधिक से अधिक क्लब को उच्च शिखर पर ले जाने की योजनाएं तैयार की
निर्धन कन्या विवाह के अंतर्गत एवं गर्मी के समय में जरूरत के अनुसार वाटर कूलर लगवाने की योजना बनवाई बैठक में उपस्थित प्रथम वाइस प्रेसिडेंट मंगला देवरस,डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सुधा परिहार, हंसा सेलारका, रत्ना खरे ,सावित्री जायसवाल, गायत्री कश्यप, अंबुज पांडे,साधना दुबे, मंजुला शिंदे, शोभा चाहिल, मंजू मिश्रा,रेखा गुल्ला, सीता तिवारी एवं शारदाकश्यप सभी ने अपना आश्वासन दिया






